फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देहरादून की घटना पर मदनी ने जताई चिंता, गृहमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 17 Jun 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में हुई हत्या की घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मृतक विनोद कश्यप के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद बिगड़े हालात पर उन्होंने गृहमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है और दोषियों को बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को मृतक के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन कुछ सांप्रदायिक तत्वों ने घटना के बाद माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, जो निंदनीय है।
मदनी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के घरों, दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया गया, मस्जिदों पर हमले हुए। भय के कारण कई परिवारों को पलायन करना पड़ा। कहा कि इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसमें हत्या की निष्पक्ष जांच, अपराधियों को सजा, सांप्रदायिक हिंसा पर रोक, विस्थापित परिवारों की सुरक्षित वापसी और प्रभावित परिवारों व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें