फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मां शाकुंभरी विवि का चौथा दीक्षांत समारोह आज, 99 छात्रों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को होने वाले मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए जनमंच सभागार में सोमवार को रिहर्सल की गई। इसमें उन छात्राओं को आमंत्रित किया गया, जिन्हें समारोह के दौरान स्वर्ण पदक, डिग्री, प्रमाणपत्र आदि प्रदान किए जाएंगे। विवि के चौथे दीक्षांत समारोह में कुल 99 पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रिहर्सल के बाद एमएसयू की कुलपति प्रो. विमला वाई ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि विवि के चौथे दीक्षांत समारोह के तहत दीक्षोत्सव की शुरुआत 29 जून से हुई थी। इसमें काव्य लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता हुईं। इसी तरह 30 जून को लोक नृत्य, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विवि द्वारा गोद लिए गए छात्रों के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ।
उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में 22,315 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसमें 7582 छात्र व 14733 छात्राएं हैं। इन उपाधियों को कुलाधिपति राज्यपाल द्वारा डिजीलॉकर में भी प्रविष्ट किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में 87 कुलपति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसमें 21 छात्र और 66 छात्राएं शामिल हैं। पाठ्यक्रम के अनुसार छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक भी छात्रों को मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा छह प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं को 100 किट प्रदान की जाएगी। गोद लिए गए विद्यालयों के विभिन्न कक्षा वर्गों में पढ़ रहे छात्रों द्वारा प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छह छात्रों को भी पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
- अभिभावकों को भी मंच पर जाने का मिलेगा मौका
पदक विजेता छात्रों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा पदक व उपाधि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष विवि ने इसमें भी बदलाव किया है। पदक विजेता छात्रों के साथ उनके अभिभावक और संबंधित महाविद्यालय के शिक्षक या फिर प्राचार्य भी साथ रहेंगे। इससे उन्हें भी मंच पर जाने और राज्यपाल से मिलने का मौका मिलेगा।

- यह अतिथिगण रहेंगे मौजूद
विवि के चौथे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहेंगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विशेष कार्य अधिकारी सुधीर बोबड़े मौजूद रहेंगे। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली से प्रो. अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें