गोचर महाविद्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते प्राचार्य डा ओमकार सिंह
रामपुर मनिहारान। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय जिमनास्टिक प्रतियोगिता गोचर महाविद्यालय में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा.ओमकार सिंह ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसडी मैनेजमेंट मुजफ्फरनगर, डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर, श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर, बीआईटी कॉलेज मुजफ्फरनगर और गोचर महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। चयनित टीम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होने वाली ऑल इंडिया जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर, उप प्राचार्य डा जेपी सिंह, क्रीडा अधिकारी डा आलोक पांडे, डा रीता बोरा, डा जयकुमार, डा सुदर्शन मिश्रा, डा बालेंद्र सिंह, डा के पी सिंह, डा अखिलेश कुमार, अनुज कुमार, नकली राम, अंकित कुमार, राजकुमार, प्रदीप आदि मौजूद रहे।