फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ई-रिक्शा और टेंपो के बेतरतीब रूट बने परेशानी

Sun, 15 Jan 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सड़क पर खड़े ओटो व ईिरक्सा रोड को करते जाम
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में ई-रिक्शा और टेंपो के बेतरतीब रूट परेशानी का सबब बने हैं। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत सड़कें खोदे जाने पर दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से कई इलाकों में जाम लगता है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल से पहले महानगर में बढ़ती ई-रिक्शा और टेंपो की संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने इनके रूट निर्धारित किए थे, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बाद चालकों ने रूटों का पालन करना बंद कर दिया। ऐसे में अब एक-एक मार्ग पर बड़ी संख्या में टेंपो और ई-रिक्शे दौड़ रहे हैं। पहले अंबाला रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट, चिलकाना रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड पर निर्धारित संख्या में ई-रिक्शाें व थ्री व्हीलरों के संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन इनकी बढ़ती संख्या की वजह से अब इन इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है।
वहीं, स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर से लेकर ढमोला नदी पुल के पास तक सड़क खोदी गई है। ऐसे में यहां पर परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। इनकी वजह से देहरादून रोड, किशनपुरा पटरी, नेहरू मार्केट और घंटाघर पर भी जाम की स्थिति बनती है, जिससे लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

कागजों में ही सिमटी रूट पालन की योजना
पुलिस ने छह माह पूर्व ई-रिक्शा और टेंपो के रूटों को दोबारा निर्धारित किया गया था, लेकिन इसको लागू नहीं किया गया है। यह योजना सिर्फ कागजों में ही सिमट रह गई है।
करना होगा रूटों का पालन
रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। थ्रीव्हीलर और ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूटों का पालन न करना होगा। इसमें अगर किसी ने चालक ने उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।- सुधीर कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें