फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती भाभी की हत्या: कत्ल के बाद आमिर ने शव के पास किया ये काम, बार-बार दे रहा एक ही धमकी, बर्बरता से मारा

Sun, 10 May 2026 10:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नानौता (सहारनपुर)

सार

रविवार रात देवर आमिर ने भाभी सना नाज की हत्या कर दी। शरीर पर जले के निशान मिले हैं। काफी देर तक उसने किसी को अंदर घुसने नहीं दिया। पुलिस ने आरोपी आमिर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की नाईयों वाली गली में रविवार रात देवर आमिर ने अपनी भाभी सना नाज (23) की हत्या कर दी। मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है। इसके अलावा शरीर जगह-जगह से जला हुआ है। हत्याकांड के बाद आरोपी काफी देर तक शव के पास फावड़ा लेकर खड़ा रहा, जिसने पुलिस और भीड़ को अंदर नहीं आने दिया गया। किसी तरह आरोपी को पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी को कब्जे में करने के दौरान पूर्व चेयरमैन के भाई भी फावड़ा लगने से चोटिल हो गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नाई बिरादरी की सना नाज ने कुछ माह पहले राजपूत बिरादारी के पड़ोसी युवक सलमान राव से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रविवार शाम सना घर में अकेली थी, जबकि उसका पति सलमान किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान देवर आमिर से उसका विवाद हो गया। 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाकर सना पर वार कर दिए। हमले में सना गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी वारदात के बाद हाथ में फावड़ा लेकर घर के अंदर शव के पास ही खड़ा रहा और किसी को भी पास आने नहीं दे रहा था। वह लगातार मारने की धमकी देता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस भी कुछ देर तक आरोपी के आक्रामक रवैये के चलते अंदर नहीं जा सकी। इसी बीच पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के भाई निसार खान ने साहस दिखाते हुए घर में घुसकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान निसार खान के हाथ में भी फावड़ा लगने से मामूली चोट आई। पुलिस ने आरोपी आमिर और मृतका के पति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

आरोपी आमिर चंडीगढ़ में फल बेचने का काम करता है। पुलिस प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सना 4 से 5 माह की गर्भवती थी।

मृतका की मां का आरोप है कि सना के गले पर कट के निशान हैं और पेट का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पिता आशिक का आरोप है कि सना की हत्या में सभी ससुराली शामिल हैं। हत्या के बाद सास और ननद पहले ही प्लानिंग के तहत कहीं चली गई थी और पति भी साजिश के तहत ही थाने पहुंचा है। वह अपने भाई को मोहरा बना कर पूरे परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा है।

घर भागकर थाने पहुंच की थी शादी
सना और सलमान के घर आमने-सामने हैं। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब सात माह पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस ने विवाह कराने और सुरक्षा देने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया था। कस्बे के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में सना को सलमान के साथ भेज दिया गया था। तभी से सना का अपने मायके आना जाना बंद था। रविवार को हत्याकांड का पता चलने के बाद सना के परिजन पुलिस के आने के बाद उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतका के पति और उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके वालो की तरफ से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। - अशोक सिसौदिया, सीओ गंगोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें