सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। प्रभु से कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा कराई गई और सुंदर कांड का पाठ कर भोग अर्पित किया। श्री हनुमंत यज्ञ कर पूर्णाहूति देकर विश्राम दिया। इसके पश्चात भगवान श्री हनुमान जी की आरती उतारी गई। स्वामी कालेेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री हनुमान भगवान ब्रह्मांड के मूल परम तत्व भगवान श्री शिव के अवतार हैं, जो भगवान श्रीराम के कार्य और श्रीराम सेवा रमण करते हैं। श्री हनुमान जी महाराज एक समर्पित जीवन जीने की कला का सर्वोच्च शिखर है, जो मानवता के लिए जीवन सार्थक बनाने महान स्त्रोत हैं।
इस दौरान अरुण स्वामी, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित गिरीराज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, नरेश चंदेल, मेहरचंद, जैन, सुचेता, कमलेश मौजूद रहे।