फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपियों को छोड़ने पर दो को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के आरोपियों को छोड़ने के आरोपियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

सहारनपुर। लूट के एक आरोपी से पिस्टल छीनकर एवं रुपये लेकर छोड़ दिए जाने के मामले में पकड़े गए होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद हुई जांच में साथी दरोगा एवं सिपाही भी दोषी पाए गए हैं, लेकिन दोनों को सिर्फ प्रतिकूल प्रविष्टि देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व पीआरवी पर तैनात दरोगा नरेश चंद, सिपाही महेंद्र एवं होमगार्ड पद्म सिंह पर दिल्ली रोड पर लूट के एक आरोपी समेत तीन लोगों को पकड़ने के बावजूद छोड़ दिए जाने का आरोप लगा था। जिन्हें बाद में कुतुबशेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड पद्म सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के आरोपियों से लिया गया पिस्टल भी तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। उस समय लूट के आरोपियों ने यह भी बताया था कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीस हजार रुपये भी उन्हें छोड़ने की एवज में लिए थे। उस समय होमगार्ड पद्म सिंह को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था, जबकि नरेश चंद एवं महेंद्र पर भ्रष्टाचार के मामले में जांच शुरू करा दी गई थी। जांच में दोनों दोषी पाए गए, लेकिन पुलिस भ्रष्टाचार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। दोनों को सिर्फ प्रतिकूल प्रविष्टि देकर कार्रवाई पूरी कर दी गई। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नरेश चंद और महेंद्र भी जांच में दोषी पाए गए। दोनों की जानकारी में होमगार्ड द्वारा की गई करतूत की जानकारी थी।उन्होंने किसी को कोई सूचना नहीं दी। जिस कारण दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें