फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ड्राइविंग लाइसेंस आने का लंबा इंतजार...आवेदक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अक्तूबर 2025 में स्थायी लाइसेंस के लिए किया था आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस 10 से 15 दिन के बीच डाक से घर पहुंचने का नियम है, लेकिन बीते साल कंपनी का ठेका बदलने से आवेदकों को अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 15 दिन से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में आवेदकों को कार्यालय में भटकना पड़ रहा है।
बेहट रोड पर संचालित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बंद होने के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस बनने की रफ्तार बढ़ गई है। एक दिन में 30 से अधिक लाइसेंस प्रतिदिन बन रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस आवेदक घर बैठे भी बना सकते हैं। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अक्तूबर 2025 में ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट करने वाली कंपनी का ठेका बदल गया था। उस दौरान जिन लोगों ने स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। उनके लाइसेंस आठ महीने बाद पहुंच रहे हैं। काफी लोग ऐसे हैं, जिनके अभी तक आए ही नहीं। लोग लाइसेंस की जानकारी लेने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में पहुंच रहे हैं, जबकि नियम यह है कि 10 से 15 दिन के बीच में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस घर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल स्थायी लाइसेंस समय पर आ रहे हैं। बीते साल कंपनी के ठेके में बदलाव से लाइसेंस रुक गए थे, जो अभी तक आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें