फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के रामकेला आम का स्वाद चखेंगे लंदन वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दशहरी के बाद अब जनपद से रामकेला आम का निर्यात लंदन किया जाएगा। अचार के लिए मशहूर रामकेला प्रजाति के 1200 किलो आम को मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस कराने के लिए मंगलवार को लाया जा चुका है। इससे पहले 15 टन दशहरी आम को इटली के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

अपने स्वाद के लिए विख्यात जनपद का आम विदेशों में काफी धूम मचा रहा है। हाल ही में 15 टन दशहरी आम को इटली भेजा गया था। इसकी 15 टन की दूसरी खेप भी जल्द ही भेजी जाएगी। इसी बीच एक और निर्यातक अचार के लिए इस्तेमाल होने वाले रामकेला प्रजाति के 1200 किलो आम को मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस के लिए लाए हैं। इसकी मंगलवार रात को प्रोसेसिंग कर लंदन के लिए रवाना किया जाएगा। पंजाब के इस निर्यातक का काम देख रहे तब्जील अहमद ने बताया कि पैक हाउस में पहले आम की धुलाई की जाएगी। इसके बाद इसे ठंडे पानी और फिर वीएचटी (वेपर हीट ट्रीटमेंट) दिया जाएगा। वीएचटी में आम को भाप से गुजारा जाता है। ठंडा होने पर इसे चार-चार किलो के पैकेट में पैक कर निर्यात के लिए रवाना किया जाएगा।
इन देशों को होता है आम का निर्यात
जनपद के मैंगो पैक हाउस से दुनिया के कई देशों में आम का निर्यात किया जाता है। इनमें यूके, अमेरिका, फ्रांस, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, यूएई, स्वीडन आदि देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष आम निर्यात की स्थिति
देश--------------किलोग्राम
स्वीडन-----------1895
इटली------------4150
फ्रांस------------2300
नेपाल-----------718550
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें