फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवासों के लिए 7.25 करोड़ रुपये जारी

Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
housing scheme - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर जिले के 603 लोहिया आवासों के लिए दूसरी किस्त के रूप में 7.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जबकि इस वर्ष के लोहिया आवासों के लिए अभी कोई बजट जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जिले में 2015-16 के लिए चयनित 770 में से 167 लोहिया आवासों का बजट तो पहले ही जारी कर दिया गया था, लेकिन  शेष 603 लोहिया आवासों का निर्माण बजट न होने के चलते अधर में लटका हुआ था।

शासन ने 603 आवासों की 7.25 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी कर दी है। यह बजट चयनित पात्रों के खातों में भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बजट के इंतजार में लोहिया आवासों का निर्माण काफी समय से अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


लेकिन इस साल चयनित 549 लोहिया आवासों के लिए अभी तक एक रुपया भी जारी नहीं हुआ है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि 2015-16 के पात्रों के लोहिया आवास की दूसरी किश्त 7.25 करोड़ रुपये प्राप्त हो गई है। 

इसे पात्रों के खातों में जारी किया जा रहा है। सभी को शीघ्र निर्माण पूरा करने के लिए भी कहा गया है। इस वर्ष चयनित किए गए लोहिया आवासों का भी बजट शीघ्र मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें