फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईघर पर लटका मिला ताला, चहारदीवारी मिली टूटी

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कायाकल्प योजना के तहत चिह्नित किए गांव मेहरबानी और घुन्ना के प्राथमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह को भारी खामियां मिलीं। रसोईघर पर ताला लटका मिला तो एक विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई थी। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने गांव मेहरबानी के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में शौचालय में टाइल्स लगी नहीं मिली। दिव्यांगजनों के लिए भी रैंप की व्यवस्था नहीं की गई और रंगाई-पुताई भी नहीं कराई गई। इसके साथ ही विद्युत लाइन से संबंधित उपकरणों में खामियां पाई गईं। विद्यालय के रसोईघर और अन्य कमरों में भी ताले लगे हुए मिले। सीडीओ ने विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग के ध्वस्त करने के कार्य की जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं दी गई। विद्यालय में कायाकल्प के तहत कोई कार्य हुआ नहीं मिला। सीडीओ ने लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांव घुन्ना के प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई मिली। सीडीओ ने बताया कि विद्यालय में सीसी सड़क बनी मिली, जिसका कोई औचित्य नहीं है। ग्राम सचिव ने मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया है। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी पुवांरका को ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा सीडीओ ने दोनों गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया, जिसमें गुणवत्ता से संबंधित खामियां मिली हैं। सीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें