फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन दिन बाद हटा शराब का ठेका, बैकफुट पर आया आबकारी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमल कॉलोनी के पास खोले गए शराब ठेके को लेकर विरोध के बाद आबकारी विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा। तीन दिन तक चले विरोध के बाद आखिरकार यहां से ठेका बंदा करा दिया गया, जिसे बाद में मल्हीपुर रोड पर जाकर खोला गया।
विज्ञापन

बता दें, कि नई आबकारी नीति के तहत जिलेभर में ई-लॉटरी से शराब के ठेकों का आवंटन हुआ। 124 शराब के ठेके ऐसे हैं, जिन पर अंग्रेजी और बीयर मिलेगी, जबकि 175 देशी शराब के ठेके हैं। इनके अलावा चार मॉडल शॉप और तीन भांग की दुकानें आवंटित हुईं। जैन डिग्री कॉलेज रोड पर मंदाकिनी विहार में मंदिर और स्कूल के पास शराब का ठेका खोल दिया था। इसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया और ठेका आवंटन में नियम विरुद्ध होने का आरोप लगाया। इसके बाद इसी शराब के ठेके को जैन डिग्री कॉलेज रोड पर ही कमल कॉलोनी में खोल दिया गया। यहां पर भी विरोध हो गया। कॉलोनी के लोगों ने ठेके के सामने टेंट लगाकर तीन दिन तक विरोध-प्रदर्शन किया। लगातार विरोध के बाद अब यहां से ठेके को शिफ्ट करना पड़ा।
- रेलवे रोड की मॉडल शॉप भी आवंटित
रेलवे रोड की मॉडल शॉप का आवंटन नहीं हुआ था। इसलिए बुधवार को कलक्ट्रेट में ई-लॉटरी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद रेलवे रोड की मॉडल शाप को भी आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

- वर्जन
अब कहीं पर शराब के ठेका खोलने का विरोध नहीं हो रहा है। जहां विरोध हो रहा था, वहां से ठेके स्थानांतरित कर दिए है। रेलवे रोड पर मॉडल शॉप रह गई थी, जिसकी प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई है। - एमपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें