फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयंस क्लब सेंट्रल ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी में चिकित्सकों को सम्मानित करते लायन्स पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
लॉयंस क्लब सेंट्रल ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर, गंगोह/छुटमलपुर। डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल और छुटमलपुर लॉयंस क्लब द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
गंगोह में कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब अध्यक्ष सुशील ऐरन, सचिव अरविंद टेबक, अरविंद पाल कपूर, रविशंकर गर्ग, प्रदीप तायल, रमेश नारंग ने कहा कि कोविड में चिकित्सकों की भूमिका और त्याग अतुलनीय रहा है। डॉ. मीना सिंघल, डॉ. भारती वालिया, डॉ. सुभाष सैनी, डॉ. अंकित सैनी, डॉ. जावेद मलिक, डॉ. मेहरबान आलम, डॉ. मानवेंद्र सिंह और डॉ. निशा सिंह आदि को सम्मानित किया गया। संचालन अरविंद पाल कपूर ने किया। रोहित गोयल ने आभार जताया। आशीष गोयल, अजय खन्ना, राकेश गर्ग, नीरज गोयल, वैभव गोयल, सचिन गोयल, नीरज गर्ग, प्रदीप कापड़िया, दीपक बंसल, मोनिका गोयल, सारिका ऐरन, राधिका गोयल, नीलम, सपना गोयल, मेघा गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉयंस क्लब छुटमलपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष लायन रजनीश गोयल द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिलदेव, प्रभारी चिकित्साधिकारी मुजफ्फराबाद डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मोहम्मद हारिफ, डॉ. मेजर मोलकराम को सम्मानित किया गया। संचालन लायन मुकेश गुप्ता ने किया। क्लब सचिव डॉ. विनोद कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेश खुराना, राजबीर सिंह, पंकज गर्ग, अनिल सैनी आदि रहे।

गंगोह सीएचसी में चिकित्सकों को सम्मानित करते लायंस क्लब सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें