फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में सीमित सीटों पर हाई मेरिट बनेगी टेंशन

Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सेक्स शिक्षा देने वाले शिक्षकों पर 'ब्रेनवाशिंग' का आरोप लगना आम बात - फोटो : BBC
विज्ञापन
सहारनपुर में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की ओर से बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद हजारों छात्र-छात्राओं को अब दाखिले की कतार में लगना होगा। शहर के महाविद्यालयों में सीमित सीटों पर हाई मेरिट विद्यार्थियों को टेंशन में डाल सकती है।  
विज्ञापन


बता दें कि यूपी बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम में 32 हजार 116  विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। जबकि सीबीएसई और आईसीएसई में करीब 5000 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जो उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ग्रेजुएशन जनपद के कॉलेजों से करने की योजना बनाए हुए है, ऐसे विद्यार्थियों को दाखिले की टेंशन सताने लगी है। जनपद में चार एडेड महाविद्यालय है। जिनमें गोचर  महाविद्यालय, महाराज सिंह कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज और मुन्नालाल कॉलेज शामिल  हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चार ही राजकीय महाविद्यालय हैं, जो देवबंद, नानौता, बेहट  और पुवांरका में स्थित हे। इन सभी आठ कॉलेजों में नजर डाले तो ग्रेजुएशन फर्स्ट इयर की  सीटें पांच हजार से अधिक नहीं है। 

ऐसे में दाखिले के  लिए मारामारी मचना तय है। मेरिट हाई रहने के कारण उच्च अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को ही दाखिला मिल सकेगा। ऐसे में शेष हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें