फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने लील ली आठ और जिंदगियां

Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग बुखार का प्रकोप कम होने का दावा कर रहा है। वहीं, बुखार की जद में आकर लोगों की मौत होने का सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन


मंगलवार को जानलेवा बुखार के चलते नगर पालिका की महिला सभासद समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में है। अब क्षेत्र में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 35 के पास पहुंच चुका है। 

स्वास्थ्य विभाग बुखारी प्रकोप को लेकर कतई संजीदा नहीं लगा रहा है। क्षेत्र में लगातार लोग जानलेवा बुखार की चपेट में आकर मौत की नींद सो रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग बुखार का प्रकोप कम होने का कागजी दावा कर रहा है।
विज्ञापन


जबकि सच्चाई यह है कि बुखार से मरने वालों का आकंड़ा लगातर बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला पठानपुरा निवासी पालिका की सभासद अंजुम (35) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

फौलादपुरा में नजीर के बेटे नबील खां (19), एचएवी इंटर कॉलेज निवासी रफीक की पत्नी नाजमा (30), मोहल्ला किला निवासी दिलशाद अंसारी, राज्जुपुर गांव निवासी इस्माइल के पुत्र सुलेमान (36) और अहेंदी बासी के पुत्र चुन्नू और 55 वर्षीय इस्लाम, पठानपुर घास मंडी निवासी लोकेश सैनी (24) की बुखार के कारण मौत हो गई।

एक दिन में बुखार से हुई छह मौतों से जहां लोगों में बुखार को लेकर एक बार फिर से दहशत फैल गई हैं। लगातार होती मौतों से लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। 

 राज्जुपुर गांव में मंगलवार को हुई मौतों से गुस्साए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण कलीम फरीदी, आकिल, इरशाद, शमशाद, नसीम, शिबली, बबलू, अजीम, बाबर, सोनू और हनीफ आदि का आरोप है कि लापरवाही के चलते गांव में लगातार लोग बुखार के चलते मौत की नींद सो रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की और से डॉक्टरों तक का इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं गांव में सफाई व्यवस्था पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते इलाके में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें