फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी, दोपहर में तेज धूप, गर्मी से राहत नहीं

Sun, 14 Jun 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को सुबह के समय बादल, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और दोपहर में तेज धूप रही। ऐसे में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात ढाई घंटे की झमाझम बारिश का असर यह रहा कि शुक्रवार की रात अनेक लोगों को कूलर तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। रात तीन बजे के बाद पंखों की गति भी कम करनी पड़ी। शनिवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, साथ में हल्की हवा चली। सुबह करीब 9:30 बजे बेहट रोड क्षेत्र में 15 मिनट की बारिश हुई, लेकिन शहर में सूखा रहा। जैसा कि मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था।
उम्मीद थी कि दोपहर में बारिश हो सकती है, लेकिन दोपहर 12 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया। इसकी वजह से 12 बजे से शाम तक खिली धूप रही, जिसने फिर से गर्मी का अहसास करा दिया। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग ने जनपद में रविवार को भी बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। बूंदाबांदी होने की संभावना 55 फीसदी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें