फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हल्के बादल छाए, तापमान गिरा, सर्दी का असर बढ़ा

Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही सर्दी का असर थोड़ा अधिक महसूस किया गया।
विज्ञापन

जनपद में बीते वर्षों की तुलना में इस बार सर्दी कम है। पिछले वर्ष की बात करें तो नवंबर में बारिश होने की वजह से दिसंबर में खासी सर्दी थी। वर्ष 2024 में 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि इस बार न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान बीते वर्ष के बराबर 22 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। हालांकि शनिवार की सुबह से ही आसमान हल्के बादलों से घिरा रहा।
दोपहर करीब 12 बजे आसमान 90 फीसदी तक बादलों से घिरा था, लेकिन उसके बाद फिर बादल छट गए। चूंकि दोपहर में कड़क धूप नहीं निकल सकी। ऐसे में लोगों को दिन में भी सर्दी अधिक महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसके बाद दो से तीन दिन मौसम साफ रहने और 18 दिसंबर से फिर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें