फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों को बताई सुरक्षा उपकरणों की जीवनदायी महत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। बेहड़ा संदल सिंह स्थित सोलर पावर प्लांट पर रविवार को सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। यहां कामगारों को सुरक्षा उपकरणों के जीवनदायी महत्व की उपयोगिता बताते हुए सचेत होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

लालगंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के सोलर पावर प्लांट पर कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप अध्यक्ष मयंक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने सुरक्षा नियमों और प्लांट में सुरक्षित तरीके से कार्य करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कोविड-19 के फिर से देश में बढ़ते मामलों के दृष्टिगत सरकार की बार-बार हाथ धोने, दो गज की दूरी बनाने और हर सूरत में मास्क लगाने की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। धीरज राणा ने कामगारों को सुरक्षा और स्वास्थ्य की शपथ दिलाई। इस दौरान विशेषज्ञों ने अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल और समझाया कि आग लगने की दशा में सबसे पहले क्या करें। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन किया गया। हादसा होने की दशा में प्रभावितों को तत्काल मदद की रिहर्सल भी कराई गई।
विजय बहादुर राय और जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमें कार्य स्थल से बाहर भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। हमें इन्हें दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे तो दक्ष कामगार कहलाएंगे। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पर्चे भी कामगारों को वितरित किए गए। इस दौरान हरफूल सिंह, रामवीर सिंह, तुषार शर्मा, अंकित राणा, रजत कुमार, सचिन, कंवरपाल, धर्मपाल, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुक्कड़, प्रभात, दीपक, मनफूूल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें