सहारनपुर। भाजपा के बलियाखेड़ी मंडल की ओर से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। वक्ताओं ने भाजपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके साथ ही हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर उनकी समस्याओं को दूर करने की बात हुई।
पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश के विकास की विचारधारा के साथ ही संगठन को आगे बढ़ाना है। जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रम सैनी और पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी ने की। संचालन महामंत्री किशोर भारती और शक्ति सिंह ने किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, प्रेम सिंह सैनी, ब्रह्म सिंह, अनिल प्रकाश, नरेंद्र सैनी, श्रीकांत, ललित कटारिया, रघुराज बॉबी, रमेश पुंडीर, ऋषिपाल गौतम, चंद्रप्रकाश, बलकार सिंह, अंकुर आदि रहे।