फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारा जल विद्युत परियोजना रोड पर फिर देखा गया तेंदुआ

विज्ञापन
बेहट क्षेत्र में गांव जानीपुर रहणा के पास घूमता तेंदुआ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। वन्य जीव शिवालिक जंगल से बाहर निकल रहे हैं। माना जा रहा है कि पानी की तलाश में जंगली जानवर आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं। गर्मियां शुरू होते ही जंगल में पानी का संकट बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात मिर्जापुर क्षेत्र में बादशाहीबाग- खारा जल विद्युत परियोजना सड़क मार्ग पर फिर से एक तेंदुआ देखा गया, जिसकी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाई। तीन-चार दिन पहले भी इसी सड़क मार्ग पर जानीपुर रहणा गांव के पास तेंदुआ देखा गया था। बुधवार की शाम कलसिया के पास गांव नगला खुर्द के जंगल में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे किसान ने तेंदुए का शावक देखा था। माना जा रहा है, कि गर्मियां शुरू होते ही शिवालिक जंगल में पानी के स्रोत सूखने लगते है और वन्य जीव पानी की तलाश में आबादी की तरफ रुख कर लेते हैं। यहीं कारण है, कि पिछले कई दिन से वन्यजीव आबादी के आसपास दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें