फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गेल्हेवाला में आबादी के पास दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज क्षेत्र के गांव गेल्हेवाला द्वितीय में रविवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक किसान के नलकूप पर लगे सीसीटीवी में तेंदुआ नजर आया है। इसके बाद ग्रामीण अकेले खेतों की तरफ जाने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में प्राथमिक स्कूल के समीप बीती रात तेंदुआ गांव की तरफ जंगल से आता हुआ दिखाई दिया। किसान चंद्रहास कांबोज के नलकूप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गांव की तरफ तेंदुए को आता हुआ देख लोगों में दहशत का माहौल है। रात करीब साढ़े 11 बजे तेंदुए की हरकत कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों अंकित कांबोज, दीपक कांबोज, विनोद कुमार पेगवाल, आलोक कांबोज, मास्टर धूम सिंह, मगन सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी कोई गांव में नहीं पहुंचा।
उधर, माेहंड रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण पर होने के कारण कर्मचारी व्यस्त थे। टीम को गांव भेजा जा रहा है। उसके बाद तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करके ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें