बेहट के गांव करौंदी के पास मृत तेंदुए को देखते ग्रामीण। स्रोत:वीडियो
- फोटो : 1
बेहट। जनता रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी के पास सड़क किनारे एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
सदर सामाजिक वानिकी रेंज क्षेत्र में गुलाब सिंह के ट्यूबवेल के पास गांव करौंदी के ग्रामीणों ने एक तेंदुए को मृत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। मृत तेंदुए के मुंह पर चोट लगी थी। टीम शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले गई। डीएफओ शुभम सिंह ने बताया, कि मृतक तेंदुआ मादा है। वयस्क है या शावक इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्ट्या मौत की वजह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है।