फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1.15 करोड़ से लगेगा कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। नगर पालिका नागरिकों को कूड़े-करकट के ढेर से निजात दिलाने के लिए अपना डंपिंग स्थल बना कर कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराएगी। इसके लिए पालिका को 1.15 करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। इस प्लांट के लगने के बाद कूड़े से बनने वाली खाद और निस्तारित होकर बचे अन्य अवशेषों की बिक्री से पालिका को अतिरिक्त आय भी होगी।
विज्ञापन


नगर में दिन प्रतिदिन बढ़ते कूड़े के ढेरों उनसे उठती दुर्गंध से नागरिक परेशान हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका ने पहल कर दी है। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पांच से 20 हजार वर्ग मीटर जमीन की तलाश की जा रही है जहां पर नगर से प्रतिदिन निकलने वाले सैकड़ों क्विंटल कूड़े को डंप किया जाएगा। इस डंपिंग स्थान पर एक आधुनिक प्लांट भी लगाया जाएगा, जहां पर कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा। कूड़े के ढेर से लोहे की धातु, ईंट-पत्थर, पॉलिथीन, मिट्टी, कपड़ा आदि अलग-अलग किए जाएंगे। ईंट-पत्थर आदि को लोग भराव के लिए नगर पालिका से खरीद सकते हैं वहीं लोहे को बेचकर राजस्व कमाया जाएगा। पॉलिथीन आदि भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित की जाएगी। मिट्टी एवं खाद को अलग कर इसकी भी बिक्री की जाएगी।
ईओ ने बताया कि कूड़े से विशेष रूप से कपड़े को अलग किया जाएगा। क्योंकि यह कपड़ा सीमेंट फैक्टरी में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है। इसे सीमेंट फैक्टरी में बेचकर अच्छा राजस्व वसूला जा सकता है। उन्होंने बताया कि जमीन क्रय करने के लिए 15 वें वित्त आयोग से 1.15 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। जमीन एवं चहारदीवारी से अलग एक करोड़ रूपये में प्लांट लगेगा। इसका निर्माण दो साल के अंदर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक नगर पालिका कूड़ा डंप करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जमीन किराए पर लेती है। जिस पर सालाना दो से तीन लाख रुपये किराये के रूप में खर्च होता है। इन स्थानों के साथ ही सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों से नगर की छवि तो प्रभावित होती ही है, साथ ही कूड़े से उठती दुर्गंध भी नगर वासियों के लिए जी का जंजाल बनी है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें