फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लेखपाल को बंधक बनाया, जमकर की गई मारपीट, जान से मारने का भी प्रयास, मुकदमा दर्ज

Mon, 20 May 2024 05:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में लेखपाल को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की गई। इस दौरान लेखपाल को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
लेखपाल के साथ मारपीट की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में सरकारी योजना का सर्वे करने सांपला बक्काल गांव गए लेखपाल को छह लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। आरोप है कि जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तहसील में तैनात लेखपाल इसरार अहमद रविवार की शाम को सांपला बक्काल गांव में सरकारी योजना एंटी स्टेग का सर्वे करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे बब्बू, सज्जाद, सोनू, फरमान, रईस और रिजवान आदि ने धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

लेखपाल का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने तमंचे के बल पर उन्हें अपने साथ ले गए और बंधक बनाकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने सरकारी अभिलेखों को फाड़ते हुए गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास भी किया।

यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा
विज्ञापन

इस दौरान मौका पाकर तहसील स्टाफ को इसकी जानकारी दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने, जानलेवा हमला करने और अपहरण के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें