फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काम धंधा छोड़, दिन निकलते ही आम जन की सिलिंडर के लिए दौड़

Fri, 13 Mar 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गैस किल्लत की खबरों के बीच के उपभोक्ता परेशान है। प्रशासन का दावा है कि गैस की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति और स्टॉक है। इसके बावजूद एजेंसियों पर सुबह से ही गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गई। इससे उनके अन्य काम धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों द्वारा दिए गए बुकिंग नंबर से सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। ऐसे में परेशान होकर एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




रसोई गैस सिलिंडर को भरवाने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही एजेंसी पर ग्राहक गैस पर्ची लेने के लिए पहुंचने लगते हैं। ईरान के साथ जारी अमेरिका, इस्राइल युद्ध का असर रसोई गैस पर पड़ रहा है। पिछले दिनों जहां रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई तो वहीं अब गैस सिलिंडर के लिए मारामारी मच रही है। ई-केवाईसी अनिवार्य होने के कारण भी गैस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महानगर में बाजोरिया रोड, मंडी समिति, दिल्ली रोड स्थित एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन ग्राहकों को हो रही है, जिनके पास बुकिंग किताब नहीं है। ऐसे में उन्हें फिर से अपना कनेक्शन नंबर बताकर बुकिंग किताब बनवानी पड़ रही है। इसके लिए शुल्क जमा हो रहा है। तब कही जाकर उपभोक्ता की ईकेवाईसी और गैस बुक हो रही है।

- पहले हर सेकेंड 250 अब आ रहे 1500 कॉल

एजेंसी संचालकों के मुताबिक एजेंसी के बुकिंग नंबर न लगने का सबसे बड़ा कारण एक ही समय में बड़ी संख्या में अधिक कॉल का आना है। आमतौर पर सामान्य दिनों में एजेंसी के बुकिंग नंबरों पर हर सेंकेंड 250 कॉल आते हैं, लेकिन अब 1500 से अधिक कॉल आ रहे हैं। यही कारण है कि नंबर पर बुकिंग आसानी से नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


- कंपनियों ने जारी किए वैकल्पिक नंबर
गैस बुकिंग में आ रही परेशानियों को देखते हुए कंपनियों ने वैकल्पिक नंबर भी जारी किए हैं। बीपीसीएल की ओर से मिस कॉल नंबर 7710955555, व्हाट्सअप नंबर 1800224344, 7715012345, 7718012345 नंबर जारी किए हैं। इंडियन ऑयल की ओर से मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, एसएमएस 7718955555 नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा एचपी कंपनी की ओर से मिस्ड कॉल नंबर 9493602222, व्हाट्सएप नंबर 92222201122 नंबर जारी किए गए हैं।

- बोले उपभोक्ता
- संजना मलिक ने बताया कि गैस सिलिंडर भरवाने के बुकिंग नंबर पर कॉल की। वह नंबर मिल ही नहीं रहा है। बेटे को एजेंसी पर भेजा तो पता चला कि पहले ईकेवाईसी करानी होगी।
विज्ञापन

- आशीष गुप्ता ने बताय कि गैस सिलिंडर के लिए सुबह आठ बजे ही एजेंसी पर पहुंच गए। काफी लंबी लाइन लगी है। नंबर से गैस बुक नहीं हो पाई।
- भारती अरोड़ा ने बताया कि सुबह से ही गैस लेने के लिए लाइन में लगे हैं। काफी लंबी लाइन लगी है। गैस को लेकर काफी परेशानी हो रही है।
- तनवीर सिद्दीकी ने बताया कि घर में गैस खत्म होने वाली है। आस-पास पता करने पर भी सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी जाने के बाद ही गैस बुक हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें