फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग करते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में ग्राम पंचायत ब्लॉक संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य रूप से ग्राम प्रधानों का मानदेय और प्रशासनिक खर्च बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन


बलियाखेड़ी ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम प्रधान ब्लॉक संगठन की बैठक में संगठन के अध्यक्ष जोध सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों को गांवों के विकास के लिए 14वें वित्त आयोग से जो धन दिया जा रहा है।

उसे कुछ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी हजम नहीं कर पा रहे हैं। वे इसे काटना चाह रहे हैं। ऐसा करना प्रधानों के साथ अन्याय है। बैठक में मांग की गई कि राज्य वित्त की धनराशि को बढ़ाया जाए एवं एकमुश्त दिया जाए। ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने और इसे वेतन के रूप में दिया जाए।
विज्ञापन


प्रशासनिक खर्च सीमा भी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद प्रधानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन देने वालों में सारिका, बबली, गिरधारी, कर्णपाल, बिजनेश, राजेश, कुलदीप, शोभाराम, जगपाल सिंह, विकास, कय्यूम, शहजाद, राव शाहिद, पप्पू, नवीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें