वहीं विगत दिनों से वो मेयर के चुनाव की तैयारी में लगे हैं। सीट आरक्षण के अनुसार वो अपने परिजनों को मेयर का चुनाव जरूर लड़वाएंगे। इसके लिए महानगर में वो मुस्लिम इलाकों में सभाएं भी कर रहे हैं, जिसमें वो मौजूदा सांसद और सपा नेताओं पर कटाक्ष करते नजर आए। बैठकों में मुस्लिमों के बीच जाकर वो ये समझा रहे हैं कि मुसलमानों का केवल उन्हीं ने साथ दिया और उनके हक के लिए उनके साथ खड़े हुए। सपा में कोई तवज्जो नहीं मिलने के कारण अब वो बसपा में जाने की तैयारी में लगे हैं। जल्द ही वो बसपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा
क्या करें, हालात तो ऐसे ही हो रहे हैं
अमर उजाला से बातचीत में इमरान मसूद ने सपा छोड़ कर बसपा में जाने के सवाल पर कहा, क्या करें, हालात तो ऐसे ही हो रहे हैं। मेयर का चुनाव परिजनों को जरूर लड़वाएंगे, इसकी तैयारी कर ली है। एमपी का चुनाव बसपा से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, देखते है क्या होता है।