Lay siege to the police station to arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सरसावा में परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों की पीटने के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में कई संगठनों से जुडे़ लोगों ने थाने का घेराव किया।
मंगलवार शाम छात्र चेतना समिति, बजरंग दल, भाजपा, नागरिक मौलिक अधिकार मंच के दर्जनों लोग थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस का घेराव करते हुए सत्ता तथा पुलिस विरोधी नारेबाजी की।
जितेंद्र चौहान, रविंद्र कोरी, अशोक बुडेढ़ा, सुशील कांबोज, दिनेश गुप्ता, सुखविंद्र शर्मा ने कहा कि सोमवार को ग्राम शाहजहांपुर के शिवम कोहली, अवि चौधरी, शुभम तथा तेजस की अलीपुरा गांव के युवकों ने मारपीट की थी।
चारों छात्र सहारनपुर के आशा माडर्न स्कूल में बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे थे। सूचना देने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मौके पर मौजूद प्रशिक्षु आईपीएस डा. सतीश कुमार ने बताया कि शिवम की तहरीर पर सोमवार को ही नामजद खुर्रम, अहमद, शोएब और आस मोहम्मद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज दिया गया है। डा. सतीश ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है।