फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण मूर्छा और कुंभकर्ण, मेघनाद वध की लीलाओं का मंचन

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में रामलीला मंचन करते कलाकार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना/रामपुर मनिहारान/गंगोह। श्री रामलीला कमेटी सुल्तानपुर में लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण-मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। मेघनाद द्वारा लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद श्रीराम विलाप करते हैं। उसी समय हनुमान द्रोणागिरी पर्वत पर जाकर संजीवनी लेकर आते हैं। राम की भूमिका में अमित, लक्ष्मण की भूमिका में पीयूष सैनी, हनुमान की भूमिका में सुनील, रावण की भूमिका में सीटू सैनी, मेघनाद की भूमिका में रवि कुमार, कुंभकरण की भूमिका में राजेश कुमार ने सुंदर अभिनय कर सबका मन मोह लिया। इससे पूर्व डॉ राजीव सिंह त्यागी, चौधरी समय सिंह, शहजाद प्रधान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। आरती, हेमा सैनी, चंपा वाल्मीकि, खुशी, छवि, चौधरी संजय प्रधान टोडरपुर भूकड़ी, चौधरी सेठ पाल, चौधरी चरण सिंह, जतन सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सैनी, रमेश चंद सैनी, दलेल सैनी, महेंद्र सैनी, ईशम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में रामलीला मंचन के दौरान लंका के राजा रावण को उनके भाई विभीषण ने बहुत समझाने का प्रयास किया बताया कि जिस राम से वह बैर कर रहे हैं, वह भगवान विष्णु के अवतार है और जिस सीता का तुमने हरण किया है, वह साक्षात जगत जननी जगदंबा है। रावण पर इसका कोई असर नही हुआ और रावण ने विभीषण को अपने दरबार से धक्के देकर बाहर निकलवा दिया।
मंचन के दौरान राम-विभीषण मिलन का शानदार मंचन किया गया। गंगोह की रामलीला में लक्ष्मण व मेघनाद का भयानक छद्म युद्ध हुआ। गांव बालू की रामलीला में कुंभकर्ण व मेघनाद के वध की लीला का मंचन किया गया। राम की भूमिका में देश कोरी, लक्ष्मण अंकित सैनी, सीता नितिन कोरी, हनुमान ऐलन सैनी, अंगद निगम सैनी, रावण अमित सैनी, मेघनाद संजीव सैनी, सलोचना सचिन सैनी, कुंभकर्ण की भूमिका में मुकेश सैनी का अभिनय सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें