सहारनपुर में रिमाउंट डिपो परिसर में सेना की यूनिफार्म पहनकर एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को जवानों ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने खुद को सेना का लांसनायक बताया और अपना कार्ड दिखाया।
रिमाउंट डिपो के अधिकारियों ने कार्ड की जांच कराई तो कार्ड फर्जी पाया गया। जिस पर अधिकारियों की ओर से एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी को जनकपुरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।ण्
बुधवार की शाम को रिमाउंट डिपो परिसर स्थित नौगजा पीर पर एक युवती के साथ फौजी की यूनिफार्म में एक युवक घूम रहा था। प्रतिबंधित क्षेत्र में युवती के साथ काफी देर तक घूमने के चलते वहां मौजूद जवानों को संदेह हुआ।
डिपो के जवानों ने उसके पास जाकर पूछताछ की तो उसने रौब गालिब करते हुए खुद को मिलिट्री का जवान बताया। जब उन्होंने उसकी पहचान मांगी तो उसने अपनी जेब से अपना आईकार्ड निकालकर दे दिया।
आईकार्ड पर संदेह होने पर जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने कार्ड की जांच कराई तो आईकार्ड फर्जी निकला।
उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सेना की इंटेलीजेंस एजेंसियों की टीम ने इससे घंटों पूछताछ की।
बाद में अन्य जांच एजेंसियां भी पहुंच गईं और बृहस्पतिवार को भी आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान खान निवासी हबीबगढ़, मंडी कोतवाली, सहारनपुर बताया। जांच एजेंसियों ने पूछताछ के बाद आरोपी को जनकपुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसके अलावा दो सौ रुपये लेकर फर्जी आईडी बनाने के आरोप में पुलिस ने आजाद कालोनी निवासी जन सेवा केंद्र संचालक हिसाम को भी गिरफ्तार कर लिया है। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए किया फर्जीवाड़ा
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी सलमान ने बताया कि वह सिर्फ अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए आर्मी का जवान बन गया। उसने बताया कि उसकी सहारनपुर की ही रहने वाली प्रेमिका ने उससे शादी करने के लिए सरकारी नौकरी की शर्त रखी थी। जिस पर वह कुछ दिन गायब रहने के बाद आर्मी की वर्दी पहनकर उसके पास पहुंच गया। वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को रिमाउंट डिपो परिसर में घुमाने के लिए ले गया था। प्रेमिका ने कहा कि अगर वह सेना का जवान है तो उसे सैन्य क्षेत्र में घुमाकर ले आए। इसके चक्कर में ही उसने फर्जी आईडी बनवाई जिससे कोई उससे पूछे तो वह आईडी दिखा दे और बच जाए।
आरोपी ने लांसनायक का बनवाया आईकार्ड
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए फर्जी सैन्यकर्मी मंडी कोतवाली क्षेत्र के हबीबगढ़ निवासी सलमान खान ने रिमाउंट डिपो के अधिकारियों को अपना नाम शैलेंद्र सिंह यादव बताते हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर में लांस नायक के रूप में तैनात बताया और रेजीडेंसी ग्रेनेडियर्स बताई।
स्कूटी पर लगा दिया सेना का स्टीकर
वेलेंटाइन डे के दिन बुधवार को फौजी ड्रेस में एक युवक स्कूटर पर युवती के साथ नौ गजा पीर पहुंचा था।