फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जम्मू में भूस्खलन और पानी से रेलवे ट्रैक बाधित, ट्रेनें निरस्त

Thu, 28 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री
विज्ञापन
सहारनपुर। जम्मू में लगातार बारिश और भूस्खलन से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। रेलवे ने जम्मू आने-जाने वाली करीब 24 ट्रेनों को तीन दिन तक निरस्त और बीच रास्ते से चलाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 28 व 29 अगस्त को जालंधर तक संचालित होगी। इस मार्ग की अमरनाथ एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, टाटानगर एक्सप्रेस सहित करीब 24 ट्रेनों को बीच मार्ग में निरस्त या तीन दिनों तक रद्द रखा जाएगा। 30 अगस्त तक जालंधर जम्मू मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। बाढ़ व पहाड़ खिसकने के कारण कई स्थानों पर नदियों का पानी व मलबा रेलवे लाइन पर आने के कारण ट्रेनों का सुचारू संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें