फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालवाला प्रकरण : एक पक्ष के 21 नामजद सहित 71 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद सहारनपुर)। लालवाला प्रकरण में घटना के तीसरे दिन पुलिस ने ठाकुर पक्ष की तहरीर पर अनूसूचित जाति के 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें भूमि पर जबरन कब्जा करने, विरोध पर पथराव करने और पुलिस पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने लालवाला गांव निवासी रविंद्र राणा की तहरीर पर ममता, रामचंद्र, आशीष, अजीत, अरुण, मोहन, अनीता, अरुण, भोली, मोहन, आशीष पुत्र ब्रह्म, राजू, प्रियांशु, नीरज, शुभम, नरेश, सुमित, अक्षय, निटू, सुमित पुत्र कंवर, नरेश पुत्र राम सिंह को नामजद किया है। जबकि 50 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। रविंद्र राणा की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक उसने नरेश कुमार से 32 बीघा भूमि का बैनामा कराया था। 15 वर्ष से वह इस भूमि पर काबिज है। पिछले कुछ समय से वह भूमि में निर्माण कार्य करा रहा है। लेकिन गांव का रामचंद्र साथियों के साथ जमीन को जबरन कब्जाने का प्रयास कर रहा है।
इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। तभी से वहां पुलिस तैनात है। आरोप है कि नौ मई को उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पथराव किया गया। इसमें उस समेत पत्नी मंजू और बेटा मयंक राणा घायल हो गए। लोगों की भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर भी हमला किया। रविंद्र राणा ने तहरीर में यह भी बताया कि घटना से कई दिन पूर्व गांव के मंदिर से जमीन पर कब्जा करने का एलान भी किया गया था। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें