उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छह हथियार बंद बदमाशों ने मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
कस्बे में राजकीय महिला महाविद्यालय के पास भारत फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शुक्रवार की देर रात छह हथियारबंद बदमाशों ने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 1.74 लाख रुपये का कैश लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन
बदमाश कार में सवार होकर शाकंभरी रोड से शाकंभरी धाम कालोनी से होते हुए श्मशान घाट वाले रास्ते से फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे। जिस बिल्डिंग में दफ्तर था, उसके गेट खुले हुए थे। बदमाश अंदर दाखिल हुए और जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया।
बदमाशों ने मैनेजर से चाबियां लेकर 1.70 लाख कैश लूट लिया। मैनेजर कपिल मलिक ने बताया, कि बदमाशों में एक पास राइफल थी और बाकी के पास तमंचें थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन उनका कुछ लता नहीं चल सका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की कार नजर आ रही है। जिस कार में बदमाश आए थे, वह सिवफ्ट डिजायर बताई जा रही है।