फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एशिया कप में अमान के नेतृत्व में आज पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

विज्ञापन
क्रिकेट मोहम्मद अमान
विज्ञापन
सहारनपुर। एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच आज पाकिस्तान से होगा। खास बात यह है कि एशिया कप में भारतीय टीम सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद अमान की अगुवाई में खेल रही है। मुकाबला दुबई में होगा, जहां मैच से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

दुबई से फोन पर हुई बातचीत में कप्तान मोहम्मद अमान ने बताया कि उनकी टीम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। जिस दिन से टीम दुबई पहुंची है उस दिन से लगातार प्रैक्टिस चल रही है। मैच से एक दिन पहले भी उनकी टीम ने नेट पर अभ्यास किया है। उनका कहना कि मैच को लेकर कोई खास रणनीति नहीं बनाई है। सभी खिलाड़ियों को अपना स्वभाविक खेल खेलने को कहा गया है, जिससे की किसी तरह का तनाव ना रहे। अमान ने बताया कि बीते दिनों अंडर-19 भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। इसकी वजह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं। उम्मीद जताई कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उधर, सहारनपुर डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम सैफी ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। वहीं, अमान के कोच राजीव गोयल उर्फ टप्पू का कहना है कि अमान कभी ज्यादा प्रेशर नहीं लेता है वह अपना स्वभाविक खेल खेलता है। यही उसकी ताकत है। उनको विश्वास जताया कि अमान और उसकी टीम चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरेगी और पूरी सीरीज में निराश नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें