फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनौती गोलीकांड : मुजफ्फरनगर के आरोपी की धमकी भरी ऑडियो वायरल

Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। लखनौती गोलीकांड में एक धमकी भरी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वारदात में शामिल मुजफ्फनगर का आरोपी अंकुल घायल संजय त्यागी के बेटे पारस को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को 10 मिनट 20 सेकेंड की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति संजय के बेटे पारस को दर्ज रिपोर्ट से नाम न हटाने पर गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे रहा है।
इसमें कह रहा है कि वह पुलिस से भी नहीं डरता। यदि वह जेल गया तो अचिन से तेरा मामला खत्म मेरे साथ शुरू हो जाएगा। धमकी देने वाला मुजफ्फरनगर का अंकुल बताया गया है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। वायरल ऑडियो भी कई दिन पहले बताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अचिन के कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना पर कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था। लेकिन पुलिस के घेराबंदी किए जाने की जानकारी मिलने पर वह अदालत नहीं पहुंचा था।
उधर, रविवार (आज) लखनौती में संजय त्यागी के बेटे प्रांजुल त्यागी की रस्म पगड़ी होगी। 30 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रांजुल की मौत हो गई थी। परिवार गमी में था, तभी फायरिंग की घटना हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर घटना वाले दिन से ही गांव में पुलिस तैनात है।
-
यह था मामला
31 मई को संजय त्यागी के साले के बेटे खेड़ी आसा निवासी हिस्ट्रीशीटर अचिन ने साथियों के साथ गोलीकांड को अंजाम दिया था। इसमें जांच में गोली लगने से संजय घायल हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अचिन समेत आर्यन उर्फ गोलू, मोनू उर्फ वितुल, साखन कलां निवासी रोहन उर्फ कल्लू, जनपद मुजफ्फरनगर के मेघा शकरपुर गांव निवासी अंकुल गुर्जर को नामजद किया था। इसमें पुलिस ने अभी तक मोनू को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें