फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जड़ौदा जट्ट में श्रमिक की हत्या पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जड़ौदा जट्ट गांव में घटनास्थल पर मौजूद भीड़। 
विज्ञापन
देवबंद। जड़ौदा जट्ट गांव में श्रमिक राजेश (42) पुत्र नौरंग सिंह की हत्या कर दी गई, जिसका शव पेड़ से लटका मिला और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

राजेश गांव में किसान प्रदीप राणा के यहां पर पिछले करीब पांच साल से नौकरी करता था। बुधवार रात करीब 2 बजे वह मालिक प्रदीप के खेत में पानी देने गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। प्रदीप राणा ने बताया कि रात में करीब ढाई बजे उन्होंने राजेश को उसके घर लाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह दोबारा खेत पर किस समय गया, उन्हें जानकारी नहीं है। सुबह छह बजे जब वह दोबारा खेत पर फेरा लगाने गए तो राजेश का शव पेड़ पर फंदा से लटका देखकर पुलिस को जानकारी दी।
शव से कुछ दूरी पर चकरोड में फावड़ा, साइकिल और गले में डालने वाला साफा पड़े मिले। दोनों पैर रस्सी से बंधे थे।
मृतक का शव जिस रस्सी के फंदे पर झूलता मिला, वह नई रस्सी थी। इससे आशंका जताई जा रही है किसी ने हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों इकट्ठा हो गए। राजेश की पत्नी सुनीता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें