फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुट्टी मशीन की चपेट में आने से मजदूर के दोनों हाथ कटे, गंभीर

Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव चौरा के निकट लकड़ी काटने वाली कुट्टी मशीन की चपेट में आने से गांव शेखूपुरा निवासी मजदूर देवीचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मशीन को बंद कर घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन



शेखूपरा निवासी जोगिंदर ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव चौरा के पास सड़क किनारे लकड़ी काटने की कुट्टी मशीन लगा रखी है। इसी मशीन पर गांव शेखूपुरा निवासी देवीचंद मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह मशीन में लकड़ियां काट रहा था। इसी दौरान अचानक से वह मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथ कट गए। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मशीन बंद की और उसे बाहर निकाला।
इसके बाद घायल देवीचंद को उपचार के लिए सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि देवीचंद के दोनों हाथ शरीर से अलग हो गए। साथ ही सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी एक आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


-

युवक की जान बचाने को काटना पड़ा पैर, प्राथमिकी दर्ज
गंगोह। दौलतपुर चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल रविकांत की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका पैर काटना पडा। इस मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नकुड़ के गांव सिरसका निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उसका साला रविकांत 30 अप्रैल की शाम करनाल स्थित नमकीन फैक्टरी में काम पर जा रहा था। आरोप है कि दौलतपुर पुलिस चौकी के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों को उसकी दाहिनी टांग काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें