फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने 16 भेड़ों को बनाया निवाला

Mon, 10 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। खूंखार कुत्तों ने भेड़ के बाड़ों में घुसकर 16 भेड़ों को अपना निवाला बना डाला। सुबह जब भेड़ों का मालिक बाड़े में आया तो उनके अवशेष देख उसके होश फाख्ता हो गए। उसने मौके से कुत्तों को भगाया। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं। उन्होंने अपने बच्चों को घरों में कैद कर लिया है।
विज्ञापन


 रामपुर मनिहारान में बाईपास रोड टंकी के पास राजेंद्र पुत्र सीता राम का भेड़ों का बाड़ा है। शनिवार रात वह भेड़ों को बाडे़ में बंद कर घर आ गया था। रविवार सुबह करीब छह बजे जब राजेंद्र बाड़े में आया तो वहां का नजारा देख उसके होश फाख्ता हो गए। चारों तरफ भेड़ों के अवशेष बिखरे पड़े थे। बाड़े में कुत्ते भेड़ों को नोचकर खा चुके थे। उसने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को खदेड़ा। 
एक दर्जन भेड़ मृत पाई गई। जबकि, चार की सांसे चल रही थी बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। भेड़ों को कुत्तों द्वारा निवाला बनाए जाने की खबर के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वहां का मंजर देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने सूचना एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता व पशु चिकित्सा अधिकारी को दी। 
विज्ञापन

 उधर, राजेंद्र  का कहना था कि कुत्ते उसकी डेढ़ लाख से अधिक कीमत की भेड़ खा गए हैं। प्रदीप चौधरी ने राजेंद्र को आश्वासन दिया है कि वह उसे मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। 
  राजेंद्र के पास अब कुल 10 भेड़ ही बची हैं। उधर, इस घटना के  बाद लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से इन आवारा खूंखार हो चुके कुत्तों को मरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें