फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की बारात आई, भाई की अंतिम विदाई

Mon, 10 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। बहनों की शादी का सामान लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।  पुलिस ने कार को चालक सहित कब्जे में ले लिया। उधर भाई की मौत के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ऐसे माहौल में ही एक ओर बहनों को विदाई दी गई तो दूसरी तरफ भाई की अंतिम विदाई हो गई।
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी निवासी 24 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र अलाऊदीन की दो बहनों का रविवार को निकाह था। उनकी  बारात आ रही थी। दोपहर में वह निकाह से पहले शादी का कुछ सामान लेने के लिए बाइक से बड़गांव आया था। वहां से वह अपने रिश्तेदार युवक बुढाना के जौला गांव निवासी अशरफ के साथ गांव लौट रहा था। 

जैसे ही वे लोग हिंडन नदी के पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार के ऊपर से उछल    कर बहुत दूर जा गिरे। हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए।  इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचते ही अब्दुल्ला की मौत हो गई। दूसरे घायल अशरफ की हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर
विज्ञापन

सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक अमरीश पुत्र सीता राम निवासी रुड़की को क्षतिग्रस्त कार सहित हिरासत में ले लिया। उधर, हादसे की सूचना के बाद युवक के घर शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में बेहद सादगी के साथ दोनों बहनों का निकाह संपन्न कराकर बारात के साथ उनकी विदाई की गई। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि युवक के परिवार की ओर से थाने पर तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। एसओ ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें