फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमालपुर के प्रधान कुर्बान से सूबे के मुखिया करेंगे आज संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनिर्वाचित 10 ग्राम प्रधानों से आज वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें सहारनपुर जिले के ग्राम जमालपुर मुस्तकम के ग्राम प्रधान कुर्बान भी शामिल रहेंगे, जैसे ही ग्राम प्रधान कुर्बान को यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री उनसे सीधा संवाद करेंगे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बोले कि यह पूरे जिले के लिए फख्र की बात है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 35 और ब्लाक मुख्यालय मुजफ्फराबाद से पांच किमी की दूरी पर स्थित जमालपुर मुस्तकम ग्राम पंचायत 2015 में ही अस्तित्व में आई है। गांव में मुस्लिम वर्ग के अलावा करीब 100 वोट अनुसूचित जाति और कश्यप समाज के लोगों की हैं। इससे पहले यह नियामपुर ग्राम पंचायत का मजरा थी। इस बार यहां 68 वर्षीय कुर्बान प्रधान बने हैं। कुर्बान वर्ष 2005 में भी नियामपुर ग्राम पंचायत के भी प्रधान रह चुके हैं। हालांकि इस बार अभी वे कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले सके हैं। भले ही उनकी शपथ नहीं हो सकी, लेकिन अपने खर्च पर गांव में तीन बार सैनिटाइजेशन और सफाई कराने के बाद बुग्गी लगवाकर कूड़ा उठवा चुके हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से संवाद की सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा गांव में पहुंचकर दी गई है। वे मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए शुक्रवार दोपहर सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। क्योंकि चार बजे मुख्यमंत्री से संवाद होगा। गांव में हैं यह समस्याएं
गांव की सबसे बड़ी समस्या पेयजल और साफ सफाई की है। कुर्बान बताते हैं कि गांव में दर्जन भर हैंडपंप अभी भी खराब पड़े हैं।
सीएम से कहेंगे, बड़ा अस्पताल बनवा दीजिए
प्रधान कुर्बान ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से गांव के लिए नहीं बल्कि अपने ब्लाक मुजफ्फराबाद में बड़ा अस्पताल बनवाने की मांग जरूर करेंगे। चिकित्सा सुविधाएं कम होने से गरीब लोगों को उपचार के लिए सहारनपुर की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें