खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम में कोरोना टेस्ट शिविर में टेस्ट कराते कुष्ठ आश्रम क्षेत्रवासी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली से आने वाले हर शख्स की कोविड -19 जांच होगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुजफ्फरनगर- सहारनपुर हाईवे पर गागलहेड़ी क्षेत्र के कोलकी कला में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट रहेगी। वहीं पर दिल्ली से आने वालों का सैंपल कोविड -19 जांच के लिए लिया जाएगा। नोडल अधिकारी शिवांका गौड ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। व्यापारी, कारोबारी या अन्य कोई भी व्यक्ति जो दिल्ली से आएंगे, उनकी जांच अवश्य कराई जानी है। उन्होंने बताया कि कोलकी कला में फ्लाईओवर के पास स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन में स्टाफ तैनात रखा जाएगा, जो कोविड-19 की जांच के लिए सैंपलिंग करेगा।
टारगेट सैंपलिंग में 1408 लोगों की हुई जांच
सहारनपुर। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर शुरू की गई टारगेट सैंपलिंग के तहत शहर और देहात क्षेत्र की मलिन बस्तियों से 4018 सैंपल एकत्र किए गए। सैंपलिंग का यह अभियान 30 नवंबर तक चलाया जाना है।
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि यह अभियान 19 नवंबर से शुरू हुआ है, जिसमें 19, 20 और 21 नवंबर को मलिन बस्तियों में सैंपलिंग की जा रही है। अभी तक शहरी क्षेत्र में टारगेट सैंपलिंग में कुल 417 (230 एंटीजन एवं 187 आरटीपीसीआर) नमूने एकत्रित गए हैं। ब्लॉक स्तर पर इस चिह्नित समूह के कुल 991 (575 एंटीजन एवं 416 आरटीपीसीआर) नमूने एकत्रित गए हैं। इस प्रकार कुल 1408 नमूने एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने की अपील की। कहा कि बिना जन सहयोग के कोरोना से निपटना मुश्किल है। यदि किसी को अपने भीतर लक्षण नजर आएं तो सावधानी बरतते हुए तुरंत अपनी जांच कराएं।