फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों की क्षति का जायजा लिया

Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर क्षेत्र में ओलों से हुए नुकसान का जायजा लेती राजस्व टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिन पूर्व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को बेहट तहसीलदार योगेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में राजस्व टीम ने गांवों का दौरा कर किसानों से बात की। इनके साथ सहारनपुर से आए कुछ भाजपा नेता भी रहे।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव सुबह अपनी टीम के साथ सबसे पहले रसूलपुर पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों को साथ लेकर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद टीम शेरपुर खानाजादपुर, चाणचक, मनोहरपुर, तोता टांडा आदि में भी भ्रमण कर किसानों की विपदा सुनी।

किसानों ने बताया कि उनकी आधी से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में लागत भी निकल पाना मुश्किल दिख रहा है। इसके चलते किसानों की पीड़ा कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। उनके साथ नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया, कानूनगो रामेंद्र सिंह के साथ ही हलके के लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जबकि, सहारनपुर से आए भाजपा के अनुज राणा गदरहेड़ी, ठा. राजबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, सुधीर पंवार, अमित पंवार, अमित त्यागी, विनोद गुप्ता, आशु गुनारसा, दूबे सिंह कांबोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें