फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाने मौसम के बीच पतंगों से पटा आसमान

विज्ञापन
लिटिल एंजल्स स्कूल में वसंत पंचमी मनाते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वसंत पंचमी पर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। बच्चों और युवाओं में पतंगबाजी को लेकर उत्साह नजर आया। पूरे दिन आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटा रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक पतंगों के पेंच होते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बच्चे और युवा पतंग उड़ाने के लिए छतों पर चढ़ गए और पूरे दिन जमकर पतंगबाजी की। दिनभर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटा रहा। इसके साथ ही कई जगहों पर युवाओं ने छतों पर डीजे सिस्टम भी लगाया। महानगर में हकीकत नगर, नुुमाइश कैंप, खलासी लाइन, ढोलीखाल, पुरानी मंडी, खाताखेड़ी, शारदानगर, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, चिलकाना रोड और पुराने शहर के इलाकों में खूब पतंगबाजी हुई। इसके साथ ही दिन भर पतंग की दुकानों पर भी भीड़ रही।
साथ ही बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी पर मौसम साफ रहा और सुबह से ही धूप खिली रही, जिस कारण पतंगबाजी को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह नजर आया।

रटिल एंजल्स स्कूल में वसंत पंचमी मनाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

इन्द्रा कॉलोनी में वसंत पंचमी पर पतंग उड़ते सिक्ख युवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें