फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसान मजदूर संगठन ने समस्याओं को लेकर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन नेताओं ने एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अजब सिंह और तहसील अध्यक्ष शिवओम राणा के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने बजाज शुगर मिल गांगनौली द्वारा भुगतान न किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि जनपद की अधिकांश चीनी मिलें गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी हैं, लेकिन बजाज शुगर मिल भुगतान के मामले में फिसड्डी है। जबकि भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि चीनी मिल ने शीघ्र संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया तो संगठन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को मजबूर होगा। वहीं, एसडीएम की उपस्थिति में अधिकारियों ने बताया कि चीनी मिल बिक्री का 85 प्रतिशत भुगतान गन्ना मूल्य में दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रिंस राणा, इस्रराइल प्रधान, डॉ. संतोष व पवन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें