फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की बदसलूकी पर भड़के राशन विक्रेता

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तहसील पर प्रदर्शन करते राशन विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में एसडीएम द्वारा जांच के दौरान आपूर्ति निरीक्षक और राशन विक्रेता के साथ अभद्रता के विरोध में राशन विक्रेताओं ने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर एडीएम को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शीघ्र  कार्रवाई न होने पर बेमियादी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। शहर क्षेत्र के राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश दुआ एवं महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि किसी भी अधिकारी का नशे की हालत में कार्यालय में बैठना और अभद्र व्यवहार करना गलत है।

उन्होंने कहा कि राशन डीलर एवं पूर्ति निरीक्षक नकुड़ के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर जब तक एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जिले की किसी भी दुकान पर राशन का वितरण नहीं होगा। इस बारे में बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर विजयपाल सिंह, मनोज कुमार, एमए मंसूरी, बलजीत सिंह, कमल कुमार, दिनेश चौधरी, अशोक कुमार, जगमोहन शर्मा, बालकिशन शर्मा, हबीबुर्रहमान, बिरमदत्त त्यागी, पवन कपिल, दीपक अरोड़ा  रहे।

नकुड। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे जिलेभर के ग्रामीण और नगरीय उचित दर विक्रेता उत्तर प्रदेश ग्रामीण उचित दर विक्रेता एसोसिएशन के बैनर तले ब्लाक परिसर में एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया।

अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि एसडीएम के व्यवहार से आपूर्ति निरीक्षक समेत समस्त राशन विक्रेता खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। राशन विक्रेताओं ने तहसील दिवस के दौरान सांकेतिक धरना भी दिया।

एडीएम को मांगपत्र सौंपकर एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जनपद से बाहर शीघ्र स्थानांतरण न होने पर राशन वितरण का बहिष्कार कर बुधवार से बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

प्रदर्शन करने वालों में मदन गोपाल, मेवाराम  चौधरी, अशोक कुमार, अजय कुमार, सविता देवी, संजय कुमार, राजपाल, दारासिंह,  खालिद, अकबर, मुजाफत, सुनील, मेम कुमार, जाननिसार, शकीला, शब्बीर, माबिना,  चंद्रपाल, बीना देवी, मनीष, अरविंद, शिवकुमार, नेत्रपाल, ब्रहमपाल

 बबली,  अमरसिंह, अर्जुन आदि रहे। उधर, अंबेहटा में एसडीएम के रवैये के खिलाफ राशन विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखी। वितरण दिवस होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 

गंगोह। एसडीएम द्वारा राशन विक्रेता और आपूर्ति निरीक्षक से अभद्रता करने के मामले में राशन विक्रेताओं ने  मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पांच जुलाई को होने वाले खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सका।

जिले के साथ ही नगर और देहात के तमाम राशन विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर नकुड़ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। बड़गांव में भी राशन डीलरों की हड़ताल का पूरा असर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


राशन डीलरों ने एसडीएम के जिले से बाहर स्थानांतरण की मांग की है। उधर भाजपा नेता अजीत सिंह ने कहा कि सपा शासनकाल में अफसर भी निरंकुश हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें