फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर दून हाईवे किनारे युवक की शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर अमानतगढ़ में एक रेस्टोरेंट के निकट युवक का चेहरा झुलसा हुआ शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंका है। सूचना मिलते ही थाना भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की (हरिद्वार) भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के अंतर्गत दिल्ली देहरादून हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के निकट एक युवक का शव मिलने की सूचना पर थाना भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की (हरिद्वार) भेजा। भगवानपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार थपलियाल ने बताया कि युवक की हत्या कहीं ओर की गई है जिसे रात के अंधेरे में चलते हुए गाड़ी से फेंका गया है। उन्होंने बताया मृतक के मुंह पर पेट्रोल डालकर आग से झुलसाया गया है, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके। मृतक युवक की उम्र 26 वर्ष के आस पास है। मृतक युवक नीले रंग की जींस काले रंग की जैकेट पहने हैं, उसके गले पर टैटू का निशान भी बना हुआ है। मंगलवार को शाम के समय तक युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें