फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Kidnapped from home and raped teenager
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक एक किशोरी को घर से उठा कर अपने दोस्त के घर ले गया और भाई और दोस्तों की मदद से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज चैधरी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को गांव का एक युवक उसे घर से उठा कर अपने दोस्त के घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस समय आरोपी घटना को अंजाम दे रहा था, उसी समय युवक का भाई औक दोस्त दरवाजे पर खडे़ रहे। युवती को अपने कमरे में न पाकर उसके परिजनों ने रात लगभग 10 बजे तलाश शुरू कर दी। युवती को खोजते हुए गेट के बाहर खड़े दो युवकों को देखा तो परिजनों को शक हो गया। परिजनों ने कमरे में देखा तो युवक उनकी युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती के परिजन युवती को लेकर सुबह थाना चिलकाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने और आरोपी के भाई रोहित और मित्र जोनी के खिलाफ किशोर को अपहरण कर दुष्कर्म की घटना में सहयोग करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने नामजद जोनी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें