फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: क्रिकेट खेलने के दौरान चले लात-घूसे

Sat, 28 Mar 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कंपनी गार्डन में क्रिकेट के दौरान रन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम मोहल्ला शाहमदार निवासी अमद और निहाल अपने ही मोहल्ले के साथियों के साथ कंपनी गार्डन में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा की आपस में लात-घूसे चल गए। टहलने पहुंचे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मारपीट में अमद के दांत व निहाल के गाल में चोट आई है। पुलिस ने दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पतला भिजवाया। भाइयों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें