फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लीटर दूध से बनाई 300 बच्चों के लिए खीर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विद्यालय में खीर के लिये दूध को तौलते - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल के मुजफ्फरनगर जिले के एक विद्यालय में मिड-डे मील में चूहा पकाने के बाद भोजन खाने से नौ बच्चों की हालत बिगड़ी थी। घटना के बाद भी सहारनपुर में मिड-डे मील हालत में सुधार नहीं आया है। सरसावा के एक विद्यालय में तीन लीटर दूध में 300 बच्चों के लिए खीर बनाई गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में डीएम से भी शिकायत की गई है। यह स्थिति तब है, जबकि मुजफ्फरनगर की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण की मिड-डे मील व्यवस्था परख रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो पांच दिसंबर की है। जिसमें ग्रामीण विद्यालय की रसोई में हंगामा कर रहे हैं। एक बाल्टी में दूध रखा हुआ है, जो मापने पर तीन लीटर है। ग्रामीण भोजन माताओं से बात कर रहे हैं, जो बता रही हैं कि इस दूध से 300 बच्चों की खीर बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने इसे मुद्दा बनाते हुए डीएम आलोक कुमार पांडेय से शिकायत की है, जिसमें मिड-डे मील की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में लगातार मिड-डे मील में धांधली की जा रही है। कम बच्चों को भोजन कराकर अधिक बच्चे दर्शाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी मामले की जांच करा सकते हैं। बच्चों से बात कर हकीकत का पता लगाया जा सकता है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में हर गतिविधि कैद है।
----------
पहली बात तो मिड-डे मील को जो मेन्यू है उसमें खीर नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने स्तर से खीर बनवा रहे हों। यदि कोई गड़बड़ी है तो मामले की पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार, समन्वयक, मिड-डे मील।

विद्यालय में खीर बनाने की तैयारी करती रसोईया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें