फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरे इलाकों में आग से बचाव को लगेंगे हाइड्रेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराने शहर के संकरे इलाकों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। अगर कभी आग लग जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद इसको लेकर सोमवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की, जिस पर अग्निशमन विभाग ने 70 से अधिक जगहों पर हाइड्रेंट लगाने का प्रस्ताव बनाया है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में आग लगने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई। शहर सहारनपुर में भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर अगर आग लग जाए तो बड़ी संख्या में जानमाल की हानि होगी। इनमें रायवाला बाजार, चौक फव्वारा के आसपास का इलाका, मोरगंज बाजार, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, मटियामहल, शहीदगंज बाजार, मोहल्ला आतिशबाजान, ढोलीखाल, नदीम कॉलोनी, नया बाजार, चौकी सराय, पंसारी बाजार, हलवाई अट्टा बाजार सहित कई इलाके हैं, जहां पर दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी तो दूर छोटी गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी। इसको लेकर सोमवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इस पर अग्निशमन विभाग ने हाईड्रेंट लगाने का प्रस्ताव बनाया है। इसके तहत 70 से अधिक जगहों पर हाईड्रेंट लगाए जाएंगे। ताकि संकरे इलाकों में आग लगने पर तुरंत काबू पा लिया जाए।
इन संकरे इलाकों दी जाएगी प्राथमिकता
सहारनपुर। पुराने शहर में खुमरानपुल, रायवाला चौक, प्रतानगर, रानी बाजार, सराफा बाजार, कक्कड़गंज, चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, हलवाई अट्टा, पुलिस चौकी सराय, जोगियानपुल, रामलीला भवन, तोता चौक, दीनानाथ बाजार, हिरन माहरान, नया बाजार, नखासा बाजार, अरबी मदरसा, गौरी शंकर बाजार, लक्खीगेट, रायवाला, काजी का मोहल्ला, दाऊद सराय , बंजारों का मोहल्ला, पुरानी जामा मस्जिद, सरदार कॉलोनी सहित 70 जगहों पर हाईड्रेंट लगाए जाएंगे। इनमें नए शहर के भी इलाके भी शामिल हैं, जहां संकरी गलियां हैं, लेकिन पुराने शहर के इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में 70 से अधिक जगहों पर हाईड्रेंट लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इनमें पुराने शहर के संकरे इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी। -तेजवीर सिंह, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें